{"_id":"5f784ee69e5ae57ed20df744","slug":"second-marriage-was-organized-by-torturing-first-wife-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पहली पत्नी को प्रताड़ित कर रचा ली दूसरी शादी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पहली पत्नी को प्रताड़ित कर रचा ली दूसरी शादी, मामला दर्ज
Sat, 03 Oct 2020 03:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परसरामपुर पुलिस ने पहली पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बिना बताए दूसरी शादी रचाने के मामले में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआई राजीव सिंह को सौंपी गई है। इसी थाना क्षेत्र के खड़वा कुवर निवासी रहने वाले अरूण कुमार सिंह की पत्नी चंद्रप्रभा सिंह का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसे पूरा न कर पाने पर प्रताड़ित किया गया। पति अरूण ने बिना उनकी जानकारी के दूसरी शादी भी रचा ली। परसरामपुर पुलिस ने पति अरूण कुमार सिंह, जेठ सच्चिदानन्द सिंह, जेठानी पुष्पा समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 494 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन