{"_id":"6721c8dee2b00a65930c1477","slug":"seats-on-these-trains-are-vacant-before-diwali-festival-seats-can-be-booked-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali Special trains: दिवाली व छठ पर विशेष ट्रेनों में टिकट कराएं बुक...सीटें हैं खाली, कहीं देर न हो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali Special trains: दिवाली व छठ पर विशेष ट्रेनों में टिकट कराएं बुक...सीटें हैं खाली, कहीं देर न हो जाए
Wed, 30 Oct 2024 11:19 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:19 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को चलने वाली वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, द्वितीय श्रेणी में 18, तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी में 244 एवं शयनयान श्रेणी में 38 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट( सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिवाली, और छठ पूजा पर सभी नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है, लेकिन यात्रियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में अभी सीटें बची हैं। इनमें टिकट बुक कराकर सफर को आसान बना सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को चलने वाली वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, द्वितीय श्रेणी में 18, तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी में 244 एवं शयनयान श्रेणी में 38 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन
IRCTC:
- फोटो : istock
इसी तरह गोरखपुर से पांच नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी के शयनयान श्रेणी में 374 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 30 अक्तूबर को चलने वाली गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 04, तृतीय श्रेणी में 02 एवं शयनयान श्रेणी में 780 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट
- फोटो : istock
गोरखपुर से छह नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में एक एवं शयनयान श्रेणी में 490 बर्थ उपलब्ध है।
गोरखपुर से 20 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में तीन एवं शयनयान श्रेणी में 364 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 31 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 115 एवं शयनयान श्रेणी में 170 बर्थ उपलब्ध है।