{"_id":"65780573d11b85b69b086db4","slug":"sunday-night-was-the-coldest-of-this-season-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-396877-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: उत्तर भारत से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,दिन में 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: उत्तर भारत से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,दिन में 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
Tue, 12 Dec 2023 01:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Dec 2023 01:31 PM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा से आगे भी ठंड का असर बना रहेगा। मंगलवार, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार है। काेहरा भी छाएगा।
विज्ञापन
यातायात चौराहे के पास ठंढ में फुटपाथ पर सोए लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इस सीजन की सबसे सर्द रात रविवार को रही। पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
उत्तर भारत से आ रही शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे सर्द रही। दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
विज्ञापन
वहीं, पछुआ हवा में नमी के कारण ठंड का अहसास होता रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। दिन में पछुआ हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म...अब करिए क्रूज पर सैर-सपाटा; 15 को सीएम करेंगे लोकार्पण
दो दिन ऐसी ही रहेगी ठंड, छाएगा कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा से आगे भी ठंड का असर बना रहेगा। मंगलवार, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार है। काेहरा भी छाएगा।
अगले सप्ताह 7 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम पारा

| दिनांक | अधिकतम | न्यूनतम |
| 12 दिसंबर | 24.0 | 9.0 |
| 13 दिसंबर | 24.0 | 9.0 |
| 14 दिसंबर | 25.0 | 10.0 |
| 15 दिसंबर | 25.0 | 8.0 |
| 16 दिसंबर | 24.0 | 7.0 |
| 17 दिसंबर | 25.0 | 7.0 |