{"_id":"611fc9b08ebc3e79b905494f","slug":"scuffle-with-team-went-to-check-electricity-connection-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली कनेक्शन जांचने गई टीम, बिल मांगने पर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली कनेक्शन जांचने गई टीम, बिल मांगने पर हुई हाथापाई
Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
सार
विद्युत कर्मियों ने तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की, विद्युत उपकेंद्र कतरारी से जुड़े चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कतरारी से जुड़े चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला में बिजली कनेक्शन की जांच करने गए कर्मियों ने एक उपभोक्ता पर हाथापाई का आरोप लगाया है। कर्मियों ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों रामदरश यादव, राजन सिंह, दयासागर और नवनीत का कहना है कि वे लोग चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला में बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए गए थे। इस दौरान एक घर में मीटर के बगल से तार निकालकर हीटर जलाने का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन
उपभोक्ता से बिल मांगा गया तो वह मना करने लगा। कर्मचारियों का आरोप है कि तार व हीटर को कब्जे में लेने तथा बिल मांगने से नाराज गृहस्वामी व परिवार के अन्य सदस्य उलझ गए। कार्रवाई की बात कहने पर परिजनों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने डॉयल 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अभी इस प्रकरण में पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।