{"_id":"6437bf6c5979165e1d036ab8","slug":"scorched-teenager-dies-in-hut-fire-at-kushinagar-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, बुझने के बाद पता चला कि घटना में झुलसी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, बुझने के बाद पता चला कि घटना में झुलसी किशोरी की मौत
Thu, 13 Apr 2023 02:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:10 PM IST
सार
अहिरौलीदान ग्राम सभा के चिरैया नगर में बुधवार की देर रात रसोई गैस के रिसाव से झोपड़ी में आग लग गई। सिलेंडर फटने के बाद मची भगदड़ के दौरान झोपड़ी में सो रही अनीशा (12) की झुलसने से मौत हो गई। चार दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग को काबू किया।
विज्ञापन
मृतक अनीशा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर पर स्थित अहिरौलीदान ग्राम सभा के चिरैया नगर में बुधवार की देर रात रसोई गैस के रिसाव से झोपड़ी में आग लग गई। सिलेंडर फटने के बाद मची भगदड़ के दौरान झोपड़ी में सो रही अनीशा (12) की झुलसने से मौत हो गई। चार दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग को काबू किया।
अहिरौलीदान ग्राम सभा के चिरैया नगर निवासी प्रह्लाद यादव के घर में बुधवार की रात साढ़े आठ बजे भोजन पकाया जा रहा था। इस दौरान रसोई का रिसाव हो गया। इससे पूरी झोपड़ी में आग लग गई। परिवार के लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, लेकिन बगल की झोपड़ी में सो रही प्रह्लाद की बेटी अनीशा के बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया। तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
इसे भी पढ़ें: राख की ढेर में जमापूंजी तलाशने में गुजरा दिन, एक ही आस मिल जाए सरकारी मदद
विज्ञापन
गांव के लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तमकुहीराज से अग्निशमन दल का एक दस्ता पहुंचा। बिहार बॉर्डर के नजदीक होने की वजह से बिहार की तीन दमकल गाड़ियां आईं। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग को काबू किया जा सका।
आग बुझने के बाद मालूम हुआ कि झोपड़ी में किशोरी थी। उसकी मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन