फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School Reopen After 26 days today council school buzzing with children

School Open: 26 दिन बाद आज परिषदीय स्कूल बच्चों से हुआ गुलजार, तिलक लगाकर किया गया स्वागत

Thu, 16 Jun 2022 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jun 2022 11:05 AM IST
सार

बीएसए रमेंद्र सिंह ने कहा कि 16 जून से सभी परिषदीय स्कूलों को पूरी क्षमता से खोल दिया गया है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पहले दिन से निरीक्षण के साथ बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित योजनाओं को पूरा कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
School Reopen After 26 days today council school buzzing with children
गोरखपुर में खुला स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रीष्मावकाश की वजह से 26 दिनों से बंद चल रहे परिषदीय स्कूल एक बार फिर बृहस्पतिवार से विद्यार्थियों से गुलजार हो गए हैं। बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में स्वागत किया गया। गोरखपुर जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में 3.23 लाख अभ्यर्थी अध्ययनरत हैं। स्कूलों के संचालन को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद का आदेश बीएसए कार्यालय आ गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक पहले दिन सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहे। इसे लेकर सभी बीएसए को पहले दिन सभी स्कूलों का निरीक्षण कराने, प्रेरणा पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन कराकर उनका सत्यापन कराने, स्कूल खुलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी हर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूलों की दिक्कतों पर चर्चा कर और उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक ने यह भी कहा है कि निपुण भारत अभियान पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संकुल प्रभारियों और प्रधानाध्यापकों के साथ नियमित बैठक करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों में सरकार की ओर से प्रेषित सभी सामग्रियों का सदुपयोग होना हर हाल में सुनिश्चित करें। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में 20 मई से ग्रीष्मावकाश की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रमेंद्र सिंह ने कहा कि 16 जून से सभी परिषदीय स्कूलों को पूरी क्षमता से खोल दिया गया है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पहले दिन से निरीक्षण के साथ बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित योजनाओं को पूरा कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed