{"_id":"61a5d4b3c5e59068eb123ab4","slug":"school-manager-commit-suicide-in-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवरिया: स्कूल प्रबंधक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- शांति तभी मिलेगी जब बेटी मुखाग्नि देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: स्कूल प्रबंधक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- शांति तभी मिलेगी जब बेटी मुखाग्नि देगी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:25 PM IST
सार
जिले में एक स्कूल प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली है। जिसका कारण प्रबंधकीय विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से सात पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल प्रबंधक ने किया सुसाइड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर नगर से सटे अहलादपुर मरकड़ी गांव के एक स्कूल प्रबंधक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के पीछे परिवार के बीच स्कूल में उत्तराधिकार विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल से पुलिस को सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अहलादपुर मरकड़ी गांव के हरीशचंद यादव का छोटा बेटा अमित यादव (35) मझने पुल के समीप एलबीआर स्कूल के प्रबंधक थे। वह चार साल पहले स्कूल की स्थापना कर संचालित कर रहे थे। स्कूल में प्रबंधक तंत्र के उत्तराधिकार को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
सोमवार की रात स्कूल परिसर में स्थित आवास के कमरे में करीब नौ बजे पत्नी ने फंदे से लटकता शव देख शोर मचाना शुरू किया। रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से वह लटक गए थे। बगल में मेज पर सात पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमे छह पेज लाल और एक पेज नीली स्याही से लिखा है।
3 of 5
मृतक अमित यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने आत्महत्या करने के लिए स्कूल के प्रबंधकीय विवाद को बताया। परिजनों से स्कूल के प्रबंधकीय उत्तराधिकार को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर तीन दिन पहले स्कूल में भी बहस हुई थी। घटना के बाद सुसाइड नोट में विवाद के आरोपी परिजन फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रबंधक ने सात पेज का लिखा सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट की लिखावट और किसी परिस्थिति में लिखा गया है, इसकी जांच की जा रही है। घटना के पीछे सुसाइड नोट के मुताबिक प्रबंधकीय विवाद है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी से मांगी माफी।
- फोटो : अमर उजाला।
नीतू माफ करना, बेटी का ख्याल रखना
प्रबंधक अमित यादव के शव के पास मिले सात पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या करने के बाद पत्नी नीतू से माफी मांगी है। जिसमें लिखा है कि 'नीतू मुझे क्षमा करना, बेटी का ख्याल रखना। मेरे शरीर को बेटी आराध्या ही मुखाग्नि देगी, तो मुझे शांति मिलेगी। मेरा सपना है, बेटी अधिकारी बने। परिजन बेटी को उसका हक, अधिकार जरूर दे देंगे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।