एसबीआई ने अपने खाताधारकों को किया आगाह, इस एक गलती से खाली हो सकता है खाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को साइबर अटैक के प्रति अलर्ट किया है। बैंक की ओर से बैंक के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि जल्द ही एक बड़ा साइबर अटैक होने की आशंका है। ऐसे में अगर ग्राहकों ने ध्यान नहीं दिया तो बैंक खाता खाली हो सकता है। बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान रहने के लिए कहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने भारत में एक फिशिंग अटैक की चेतावनी दी है। ऐसे में कोई भी मेल इस्तेमाल करने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
Attention! It has come to our notice that a cyber attack is going to take place in major cities of India. Kindly refrain yourself from clicking on emails coming from ncov2019@gov.in with a subject line Free COVID-19 Testing. pic.twitter.com/RbZolCjLMW
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) June 21, 2020
खाली हो सकता है खाता
स्टेट बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी कोरोना वायरस के नाम पर ईमेल के जरिए आपकी निजी जानकारी मांग सकते हैं। जिसका इस्तेमाल कर खाते में सेंधमारी कर सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सावधान रहना चाहिए।
सीबीआई ने भी किया था अलर्ट
साइबर अटैक को लेकर खुफिया एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने भी अलर्ट जारी किया था। सीबीआई ने लोगों से कहा था कि कोरोना वायरस के नाम पर स्कैम किया जा सकता है। सीबीआई ने केंद्र, राज्यों की एजेंसियों को भी अलर्ट जारी किया था।