फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Save four lives by donating one unit of blood

डॉक्टर की सलाह: एक यूनिट रक्तदान कर बचाएं चार जिंदगियां, एक अक्तूबर को लगाया जाएगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Tue, 28 Sep 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

 रक्त की जरूरत कभी भी किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए इसीलिए समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Save four lives by donating one unit of blood
रक्तदाता। - फोटो : iStock

विस्तार

आप एक यूनिट रक्तदान करके एक-दो नहीं, बल्कि चार जिंदगियां बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड बैंक की ओर से एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोनों ब्लड बैंकों पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लोग रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। अमर उजाला उजाला की ओर से महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि रक्त की जरूरत कभी भी किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए इसीलिए समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि रक्त में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, क्रायोप्रोसीप्रिकेट, रेड ब्लड सेल तत्व पाए जाते हैं। जरूरत के अनुसार रक्त में मौजूद तत्व मरीजों को चढ़ाया जाता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करता है, तो वह चार जिंदगियां बचाता है। उन्होंने अपील की कि बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान शिविर में हिस्सा लें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रक्तदान के फायदे

  • रक्तदान करने से खून पतला होता है और हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।
  • खून देने के बाद शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि यह फायदेमंद है।
  • रक्तदान के बाद बोनमैरो नए रेड ब्लड सेल्स बनाता है, इससे शरीर को सेल के साथ तंदुरुस्ती मिलती है।
  • एक शोध के अनुसार रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि ये शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।

इस नंबर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
रक्तदान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9452847768 पर सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed