{"_id":"645b3fe8cd7fc446ad043534","slug":"satyam-hospital-case-charge-sheet-filed-against-11-in-gorakhpur-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्यम हॉस्पिटल प्रकरण: 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, बस्ती के दो सरकारी डॉक्टरों की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम हॉस्पिटल प्रकरण: 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, बस्ती के दो सरकारी डॉक्टरों की जांच जारी
Wed, 10 May 2023 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 May 2023 12:31 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि दोनों मामले में सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। दो डॉक्टरों का भी नाम सामने आया है, इनकी भूमिका की जांच की जा जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के भटहट में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सत्यम हॉस्पिटल प्रकरण में दर्ज दोनों केस में सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दो चार्जशीट दाखिल कर दी। बिना पंजीकरण संचालक प्रकरण में पुलिस ने डॉ. सुनील, संचालक सुभाष निषाद और हिस्ट्रीशीटर सत्येंद्र को आरोपी बनाया है। जबकि, गर्भवती की मौत मामले में रंजित निषाद, नर्स गीता भारती, सुभाष निषाद, दिनेश कुशवाहा, अरुण निषाद, नागेंद्र राम, सुनील कुमार सरोज और राहुल कन्नौजिया को आरोपी बनाया गया है। वहीं, समय से चार्जशीट दाखिल न होने की वजह से एक आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी नार्थ ने थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। उधर, उस समय डिप्टी सीएमओ के रूप में तैनात डॉ. एनके पांडेय और डॉ. एसएन प्रसाद के भूमिका की जांच जारी है। वर्तमान में दोनों बस्ती में तैनात हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छेड़खानी का विरोध करने पर बीए की छात्रा की हत्या, बचाव में आए दिव्यांग चाचा को पीटा
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चार जनवरी को गुलरिहा जैनपुर के काजीपुर टोला निवासी रामदवन की पत्नी सोनावत की पत्नी की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी। वह चार महीने की गर्भवती थी। मौत के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं था। इस मामले में एक अलग केस सीएमओ दफ्तर के पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया था। विवेचना में सामने आया कि सत्यम नर्सिंग होम के पंजीकरण में काफी अनियमितता बरती गई थी।
प्रक्रिया को न अपनाते हुए सत्यम हाॅस्पिटल के संचालक सुभाष निषाद निवासी जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर थाना गुलरिहा ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया था। हाॅस्पिटल में डाॅ. सुनील कुमार सरोज पुत्र कमला प्रसाद सरोज निवासी शिवकुटी गोविंदपुर थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज हालपता मकान नंबर 334 बी, संतनगर बुराडी बाबा काॅलोनी थाना बुराडी नई दिल्ली को स्थायी रूप से चिकित्सक के रूप में दिखाया था। जबकि डाॅ. सुनील हास्पिटल में न रहकर दिल्ली में रहते थे।
वहीं पैरामेडिकल स्टाफ प्रिया अग्रहरि पुत्री राम उजागिर निवासी लालगंज बारीघाट थाना लालगंज बस्ती का नाम भी अंकित किया था, जबकि प्रिया अग्रहरि द्वारा न तो अपना प्रमाण पत्र सत्यम हाॅस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के समय प्रस्तुत किया गया और न ही कोई शपथ पत्र ही पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: नई महायोजना लागू होने से पहले सभी गोरखपुर की 73 अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त, चलेगा बुलडोजर
जांच में यह भी सामने आया कि सत्यम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से अनुचित लाभ लेते हुए सत्येन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार उर्फ उमदत निवासी पादरी बाजार थाना शाहपुर द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सांठगांठ करके कराया गया था।
जांच के आधार पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व आपराधिक साजिश की धारा बढ़ा दी है। डाॅ. सुनील कुमार सरोज, सुभाष निषाद, सत्येन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ अप्रैल महीने में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है। जबकि, डाॅ. एनके पांडेय और डॉ. एसएन प्रसाद की विवेचना जारी है।