फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sarveshwar had owned all responsibility

पिता की मौत के बाद सर्वेश्वर के कंधे पर थी घर की जिम्मेदारी

Wed, 18 Nov 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sarveshwar had owned all responsibility
पिता की मौत के बाद सर्वेश्वर के कंधे पर थी घर की जिम्मेदारी
विज्ञापन

गौरीबाजार/देसही देवरिया। मौत की खबर मिलते ही रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जिगनी बाजार स्थित सर्वेश्वर के घर में कोहराम मच गया। मां शशिप्रभा देवी, पत्नी बबीता देवी, छोटे भाई तारकेश्वर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। तीन साल के उनके बेटे हर्ष के सिर से पिता का साया उठ गया था।
सर्वेश्वर पटेल के पिता रमेश पटेल की सड़क हादसे में बहुत पहले मौत हो गई थी। दो भाइयों में वह बड़े थे। सर्वेश्वर जब करीब 14 साल के थे तभी उनके कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी अचानक आ गई थी। जिसका वह बखूबी निर्वहन भी कर रहे थे। होनहार और मृदुल स्वभाव के धनी सर्वेश्वर हालात से कभी टूटे नहीं और आगे बढ़कर न केवल परिवार का सहारा बने बल्कि बड़े भाई होने का फर्ज भी निभाने लगे। घर की माली हालत को ठीक करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। बखरा चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर दिन-रात मेहनत करने लगे। परिवार की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखने वाले सर्वेश्वर गांव में काफी प्रिय थे।
विज्ञापन

इस वारदात से पूरे क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। पत्नी बबीता एवं मासूम हर्ष को देख सभी इन्हें दिलासा दे रहे थे। साथ ही लुटेरों को कोस भी रहे थे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed