फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saraf two and a half kg of illegal gold disappeared employee locked up and beaten

CM योगी से न्याय की गुहार: सराफ का ढाई किलो अवैध सोना गायब, कर्मचारी को बंद कर पीटा

Fri, 30 Jun 2023 11:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

हिंदी बाजार में मामला चर्चा में आने के बाद भाजपा के एक नेता भी बाजार पहुंच गए। एक दुकान पर पीड़ित महिला के परिजन बैठे थे, इसी बीच दुकान के बाहर सराफा व्यापारी का बेटा भी आ गया। परिजनों ने बताया कि इसी ने बेटे की पिटाई की।

विज्ञापन
Saraf two and a half kg of illegal gold disappeared employee locked up and beaten
सीता देवी और किशन मझवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम साहब! मेरा बेटा एक सराफा की दुकान पर नौकरी करता है। बेटे पर ढाई किलो सोना गायब करने का आरोप लगाकर दुकान मालिक के घरवालों ने मेरे बेटे को घर में बंद करके घंटों पिटाई की। मुझे तो एक अन्य कर्मचारी के घरवालों से पता चला तब बुधवार की उनके घर गई। वहां उनके बेटे ने बताया कि मेरे बेटे ने उनका ढाई किलो सोना चोरी कर लिया है। चोरी करेगा तो क्या उसकी पिटाई नहीं करेंगे? कबूल नहीं किया तो थाने भेज दिया। जो पता करना है, अब वहीं जाकर करो।

विज्ञापन


जब थाने गई तो बेटा मुझे देखकर रोने लगा। बसंतपुर के नरकटिया इलाके की रहने वाली सीता देवी ने राजघाट थाने में तहरीर देने के अलावा जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उनके आरोपों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप लगाने वाली सीता देवी के बेटे से पुलिस पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जीडीए के प्रस्ताव पर सहमत नहीं, सीएम से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

सीता देवी का कहना है कि उनका बेटा किशन मझवार, हरबंश गली स्थित एक दुकान पर काम करता है। जिस फर्म के नाम से दुकान है, उसके मालिक सोने के होलसेल का कारोबार करते हैं। बेटा किशन पिछले तीन वर्ष से उनके यहां काम कर रहा है। वे अपने दुकान का सोना प्रतिदिन अपनी दुकान से निकाल कर बाहर किसी के यहां रखते हैं।

26 जून को भी उन्होंने दुकान से एक झोला बेटे के हाथ से अपने एक रिश्तेदार के लड़के जीतेंद्र वर्मा को देने को कहा। बेटा उन्हें जेवर देते आया। मंगलवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए बुधवार को वह झोला वापस मंगवाया गया, लेकिन उस झोले में एक डिब्बा खाली था। जबकि झोले में डिब्बा है या नहीं, इसकी जानकारी बेटे को नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

आरोप है कि डिब्बा खाली देखकर सराफा कारोबारी के बेटे उनके लड़के को उठाकर अपने घर लेकर चले गए। घर पर सोने के कारोबारी, उनके बेटों ने दोपहर 2 बजे से शाम 10 बजे तक कमरे में बंद कर पिटाई की। पीटने के बाद बेटे को राजघाट थाने लेकर चले गए। किशन के मामा ने बताया कि दो और लड़कों को राजघाट थाने में रखा गया है। पिटाई सिर्फ किशन की ही गई।

मुख्यमंत्री से शिकायत में सीता देवी ने आरोप लगाया कि बेटे से पूछताछ करने पर उन्होंने व बेटों ने जाति सूचक शब्दों के साथ बेइज्जत किया। धमकी देते हए कहा कि अगर हमारा सोना नहीं मिला तो परिवार को जान से मार देंगे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के साथ दोषियों पर गंभीर कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें: गगहा में घर गिराए जाने वाले पीड़ित से पूर्व विधायक ने की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

तिकड़ी की सेटिंग भी काम नहीं आई

सराफा बाजार में माफिया से संपर्क रखने वाली तिकड़ी ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, बाजार के कुछ कारीगरों के समझाने के बाद पीड़ित महिला ने मामले के मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया।

भाजपा नेता और सराफा व्यापारी पुत्र का विवाद भी सीसीटीवी कैमरे में कैद
हिंदी बाजार में मामला चर्चा में आने के बाद भाजपा के एक नेता भी बाजार पहुंच गए। एक दुकान पर पीड़ित महिला के परिजन बैठे थे, इसी बीच दुकान के बाहर सराफा व्यापारी का बेटा भी आ गया। परिजनों ने बताया कि इसी ने बेटे की पिटाई की।

इसे भी पढ़ें: माफिया राकेश का गुर्गा दिनेश भी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से भी तलाश

भाजपा नेता ने बेटे से पूछा कि अगर लड़के ने गलती की थी तो इसकी शिकायत थाने में करते, केस दर्ज करवाते। लेकिन, खुद पीटने की क्या जरूरत थी। ये सारी बातें एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भाजपा नेता ने बताया कि पूरे मामले को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed