फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former MLA met victim of house demolition in Gagaha

Gorakhpur News: गगहा में घर गिराए जाने वाले पीड़ित से पूर्व विधायक ने की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

Fri, 30 Jun 2023 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गगहा।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा के आरोप के अनुसार 23 जून की रात उनके पुश्तैनी मकान को पड़ोसी अटल सिंह ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी लेकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Former MLA met victim of house demolition in Gagaha
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बुलडोजर से घर गिरा दिए गए पीड़ित गगहा के डुमरी क्षेत्र निवासी

विस्तार

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बुलडोजर से घर गिरा दिए गए पीड़ित गगहा के डुमरी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


कहा कि किसी के मकान को ध्वस्त कर देने जैसी घटना से प्रतीत हो रहा है कि इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। सपा पीड़ित की हर संभव मदद करेगी, इस पूरी घटना को लेकर जिले के उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। सपा इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम ही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा के आरोप के अनुसार 23 जून की रात उनके पुश्तैनी मकान को पड़ोसी अटल सिंह ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी लेकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था।

गगहा पुलिस ने मामले में आरोपी अटल सिंह को बलवा, आर्थिक क्षति पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए जेल भेज दिया था। अब पूर्व विधायक ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग डीएम से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed