{"_id":"661dc648177d67ec02040607","slug":"saptami-puja-held-in-temples-and-homes-devotees-will-fast-on-ashtami-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527459-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिरों व घरों में हुई सप्तमी पूजा, अष्टमी को व्रत करेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिरों व घरों में हुई सप्तमी पूजा, अष्टमी को व्रत करेंगे भक्त
Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र सप्तमी पर सोमवार को देवी मंदिरों व घरों में पूजा की गई। भक्तों ने आदि शक्ति के कालरात्रि स्वरूप की साधना की, जबकि मंगलवार को अष्टमी तिथि को भगवती के महागौरी के स्वरूप की साधना की जाएगी।
नवरात्र में नौ दिन व्रत करने वाले भक्त दर्शन-पूजन करेंगे, जबकि प्रतिपदा और महाअष्टमी को व्रत करने वाले भक्त भी मंगलवार को व्रत रहकर उपासना करेंगे। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि अष्टमी तिथि को कुलदेवी की पूजा की जाती है। महागौरी अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं। इनकी साधना से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नवरात्र सप्तमी को शहर के काली मंदिर गोलघर व दाउदपुर, बुढि़या माई मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ है। मंदिरों के साथ घरों में भी धार्मिक अनुष्ठा हो रहे हैं।