फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanjay Garg with fake high security number plate gave the name of Sumit from Mumbai.

Gorakhpur News: मुंबई में बनता है फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, खुल रहे हैं राज- आप भी बरते ये सावधानी

Mon, 28 Oct 2024 10:21 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 10:21 AM IST
सार

फर्जी नंबर प्लेट:फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर देश भर में बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में संजय गर्ग का नाम सामने आया था। आरोपी संजय को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को पुलिस गोरखपुर पहुंची। उसके मोबाइल के वाट्सएप नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड और पंजाब समेत अन्य राज्यों में फर्जी नंबर प्लेट बनाकर भेजता है।

विज्ञापन
Sanjay Garg with fake high security number plate gave the name of Sumit from Mumbai.
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट गिरोह का मास्टरमाइंड कहे जाने वाला संजय गर्ग सिर्फ बिचौलिया है, असली खिलाड़ी मुंबई का सुमित है। संजय गर्ग के ऑर्डर पर सुमित ही फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर उसे भेजता था और पूरे देश में सप्लाई करता था। गिरफ्तार हुए संजय गर्ग से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी हासिल हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने अब सुमित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सुमित भी जयपुर का ही रहने वाला है, लेकिन वह मुंबई में रहता है। वहीं उसने एक फर्म भी बनाई है।राजस्थान के जयपुर के शांतिनगर के रहने वाले संजय गर्ग को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर देश भर में बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में संजय गर्ग का नाम सामने आया था। आरोपी संजय को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को पुलिस गोरखपुर पहुंची। उसके मोबाइल के वाट्सएप नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड और पंजाब समेत अन्य राज्यों में फर्जी नंबर प्लेट बनाकर भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इसी मामले में अलीनगर निवासी एक युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर संजय गर्ग की जानकारी हुई थी। अब संजय गर्ग ने सुमित का नाम बताया है। संजय गर्ग ने बताया कि उसके पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ऑर्डर आते थे और उस ऑर्डर को वह मुंबई में सुमित के पास भेजता था। वहां से जब नंबर प्लेट बनकर आता था तब उसे ऑर्डर के हिसाब से सप्लाई देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed