{"_id":"6583d207f1f14da2e50d41f5","slug":"sahjanwan-police-registered-a-case-on-complaint-of-forest-inspector-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े बोल: वन दरोगा से नेता बोला...शहर से बाहर हूं, वरना जूते से मारता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े बोल: वन दरोगा से नेता बोला...शहर से बाहर हूं, वरना जूते से मारता
Thu, 21 Dec 2023 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:19 AM IST
सार
वायरल ऑडियो में वन दरोगा से बात करने वाला शख्स कह रहा है कि, शहर से बाहर हूं... नहीं तो जूते से मारता, कार्रवाई करो या भाड़ में जाओ। इस पर दारोगा भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यालय में बैठा हूं, आकर मारो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआरएस पर पेड़ कटने की शिकायत के मामले में जानकारी के लिए वन दरोगा ने फोन किया तो सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले एक राजनीतिक पार्टी के नेता कौशल त्रिपाठी ने जूते से मारने की धमकी दे डाली। वन दरोगा ने बुधवार को सहजनवा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। नेता और दारोगा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सहजनवां वन रेंज कार्यालय में तैनात वन दरोगा आशुतोष कुमार तिवारी ने केस दर्ज कराया है। आशुतोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहजनवा क्षेत्र के सहबाजगंज के रहने वाले कौशल त्रिपाठी ने आईजीआरएस पर पेड़ कटने की शिकायत की थी।
इस मामले में पूछताछ के लिए प्रार्थना पत्र पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने पर शिकायतकर्ता गाली देने लगा। साथ ही जूते से मारने और हत्या करने तक की धमकी दे डाली। उधर, वन दरोगा और नेता की बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अमर उजाला बाल उमंग: रेल म्यूजियम में सजा बाल उमंगों का मेला, हर चेहरे पर झलकी उमंग
वायरल ऑडियो में वन दरोगा से बात करने वाला शख्स कह रहा है कि, शहर से बाहर हूं... नहीं तो जूते से मारता, कार्रवाई करो या भाड़ में जाओ। इस पर दारोगा भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यालय में बैठा हूं, आकर मारो। सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।