फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला बाल उमंग: रेल म्यूजियम में सजा बाल उमंगों का मेला, हर चेहरे पर झलकी उमंग

Thu, 21 Dec 2023 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Children faces blossomed after children fair organized in the Railway Museum
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार की सर्द सुबह जब लोग घरों में सिमटे थे, रेल म्यूजियम में अमर उजाला के बाल उमंग कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बच्चे स्कूल के साथियों के साथ पूरी ऊर्जा लिए पहुंच रहे थे। बच्चों के उल्लास के बीच बड़ों ने भी गर्माहट का अहसास किया। दोपहर बाद तक बच्चों ने मस्ती की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में धूम मचाते रहे।

 

Children faces blossomed after children fair organized in the Railway Museum
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

म्यूजियम में प्रवेश करते ही बच्चों का एक ग्रुप झूला तो दूसरा स्कलाइडिंग, स्वींग और स्टेयर्स पर पहुंचा। वह मस्ती में जट गए। देखते ही देखते म्यूजियम में बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों का एक ग्रुप ट्द्वाय ट्रेन पर चढ़ अठखेलियां करने लगा।

Children faces blossomed after children fair organized in the Railway Museum
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

आगे बढ़ने पर म्यूजियम के सामने ओपेन स्टेज पर डांस और गायन में अपना प्रतिभाग कर रहे बच्चों को देख उनकी ललक बढ़ गई। प्रतिभागियों की हर प्रस्तुति पर बच्चे तालियों से उनका अभिवादन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children faces blossomed after children fair organized in the Railway Museum
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

आरपीएम एकेडमी के कक्षा 3 के छात्र तेजस की मासूम आवाज में 'केसरिया तेरा इश्क है..' गीत को खूब वाहवाही मिली।

 

 

विज्ञापन
Children faces blossomed after children fair organized in the Railway Museum
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

इटली में बने स्टीम क्रेन को निहारते रहे बच्चे
रेल म्यूजियम में 20 टन क्षमता का ट्रेवलिंग स्टीम क्रेन भी बच्चों को आकर्षित कर रहा था। नवल्स एकेडमी के ही कक्षा आठवीं के छात्र निर्भय यादव, ऋषभ दूबे, कुंवर रघुवीर प्रताप सिंह और सत्यम यादव आदि छात्र इस क्रेन के बारे में चर्चा करते दिखे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed