फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sahjanwan police registered a case on complaint of forest inspector

बिगड़े बोल: वन दरोगा से नेता बोला...शहर से बाहर हूं, वरना जूते से मारता

Thu, 21 Dec 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

वायरल ऑडियो में वन दरोगा से बात करने वाला शख्स कह रहा है कि, शहर से बाहर हूं... नहीं तो जूते से मारता, कार्रवाई करो या भाड़ में जाओ। इस पर दारोगा भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यालय में बैठा हूं, आकर मारो।

विज्ञापन
Sahjanwan police registered a case on complaint of forest inspector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआरएस पर पेड़ कटने की शिकायत के मामले में जानकारी के लिए वन दरोगा ने फोन किया तो सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले एक राजनीतिक पार्टी के नेता कौशल त्रिपाठी ने जूते से मारने की धमकी दे डाली। वन दरोगा ने बुधवार को सहजनवा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। नेता और दारोगा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


सहजनवां वन रेंज कार्यालय में तैनात वन दरोगा आशुतोष कुमार तिवारी ने केस दर्ज कराया है। आशुतोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहजनवा क्षेत्र के सहबाजगंज के रहने वाले कौशल त्रिपाठी ने आईजीआरएस पर पेड़ कटने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस मामले में पूछताछ के लिए प्रार्थना पत्र पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने पर शिकायतकर्ता गाली देने लगा। साथ ही जूते से मारने और हत्या करने तक की धमकी दे डाली। उधर, वन दरोगा और नेता की बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमर उजाला बाल उमंग: रेल म्यूजियम में सजा बाल उमंगों का मेला, हर चेहरे पर झलकी उमंग

वायरल ऑडियो में वन दरोगा से बात करने वाला शख्स कह रहा है कि, शहर से बाहर हूं... नहीं तो जूते से मारता, कार्रवाई करो या भाड़ में जाओ। इस पर दारोगा भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यालय में बैठा हूं, आकर मारो। सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed