फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sahjanwan Nagar Panchayat President Suman Singh joined BJP

गोरखपुर: सहजनवां की नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बोले- बसपा का होगा सफाया

Wed, 17 Nov 2021 07:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व प्रतिनिधि सहित 400 और लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- सपा के दावों की हवा निकलेगी, बसपा का होगा सफाया।

विज्ञापन
Sahjanwan Nagar Panchayat President Suman Singh joined BJP
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बसपा नेता और सहजनवां की नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह व उनके पति नागेंद्र सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। तारामंडल क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके करीब 400 समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से प्रभावित हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिल रहा है। विकास की गति तेज है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। इसकी झलक साफ दिखाई दे रही है। चुनाव से पहले ही सपा-बसपा में भगदड़ मची है। जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दावों की हवा निकल जाएगी। बसपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन


दो बार सभासद का चुनाव जीतने वाले नागेंद्र सिंह ने भी बसपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बसपा में अच्छे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। पूर्व विधायक व मेरे राजनीतिक गुरु जीएम सिंह को उचित सम्मान नहीं मिल सका। इसी का नतीजा रहा कि जीएम सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा में सबको सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सहजनवां से भाजपा विधायक शीतल पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, डॉ आरडी सिंह, नीरज सिंह,  मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, व्यास मुनि सिंह, डॉ अशोक सिंह, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, चंदन सिंह, प्रभाकर दुबे, डॉ केएन सिंह मौजूद रहे।


जातीय समीकरण दुरुस्त किया
नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति सैंथवार हैं। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा ब्राह्मण, फिर सैंथवार मतदाता हैं। इसी का नतीजा है कि भाजपा जातीय समीकरण दुरुस्त कर रही है। इससे पहले पूर्व विधायक जीएम सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जीएम सिंह की सैंथवारों में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed