फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Safe delivery of woman done in ambulance

सिद्धार्थनगर: एंबुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों हैं स्वस्थ

Mon, 18 Oct 2021 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Oct 2021 04:00 PM IST
सार

गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, एंबुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव।

विज्ञापन
Safe delivery of woman done in ambulance
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहावत है कि जब भगवान का आशीर्वाद साथ हो तो बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही पूजा के साथ हुआ। जिला अस्पताल से उसे यह कहकर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया कि खून की कमी है और प्रसव कराना खतरे से खाली नहीं है। जच्चा और बच्चा दोनों के लिए खतरा है। मगर एंबुलेंस कर्मी पूजा के लिए ईश्वर सामान हो गए। उन्होंने गोरखपुर जाते समय ही पीड़ा होने पर सुरक्षित प्रसव कराया और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कराया, जहां मां और बेटी दोनों खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में लेबर रूम में भर्ती जोगिया ब्लॉक के महदेवा तिवारी गांव निवासी पूजा (20) पत्नी विकास गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ब्लड कम होने के कारण चिकित्सकों ने प्रसव कराने से हाथ खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि ब्लड 8.8 है। ऐसी स्थिति में प्रसव कराना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि पीपीगंज के पास पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस के पायलट कृष्ण प्रताप सिंह ने साथ जा रहे तीमारदार राय मशविरा किया। इसके बाद एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया और बेटी पैदा हुई। फिर दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed