{"_id":"6a25dd2221ecaa0176083ae1","slug":"sachin-pal-was-adjudged-player-of-the-match-for-his-century-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1346781-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सचिन के 153 रन व अंशुमान की हैट्रिक से नीना थापा एकेडमी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सचिन के 153 रन व अंशुमान की हैट्रिक से नीना थापा एकेडमी की जीत
Mon, 08 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
- सचिन पाल को शतकीय पारी के लिए चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए यूनिटी सुपर सीरीज अंडर-19 के उद्घाटन मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को 74 रन से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। सचिन पाल की विस्फोटक शतकीय पारी और अंशुमान शाही की हैट्रिक के दम पर टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सचिन पाल ने 90 गेंदों पर 17 चौके और 10 छक्कों की मदद से 153 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान दीपक यादव ने 37, अखंड प्रताप सिंह ने 20 और वीर प्रताप सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से अंश सिंह ने सात ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान अमान ने सात ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके।
253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 27.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। कप्तान अमान ने 55 गेंदों पर 68 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर आर्यन निषाद ने 38 गेंदों पर 51 रन बनाए। गोलू गुप्ता ने 15 और अंश सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंशुमान शाही ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4.3 ओवर में 27 रन देकर हैट्रिक सहित चार विकेट हासिल किए। धीरज निषाद और नीरज यादव ने दो-दो विकेट झटके। सचिन पाल को उनकी विस्फोटक शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें त्रयंबक शुक्ला ने ट्रॉफी प्रदान की।