{"_id":"5ef75a394f06d8246d0301a0","slug":"ruckus-between-two-groups-one-killed-and-many-injured-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जामुन तोड़ने को लेकर दो संप्रदायों के बीच बवाल, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जामुन तोड़ने को लेकर दो संप्रदायों के बीच बवाल, एक की मौत, कई घायल
Sat, 27 Jun 2020 08:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जामुन तोड़ने से मना करने पर एक संप्रदाय के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पिटाई कर एक महिला समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। उपचार के दौरान एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और फोर्स के साथ मौके पर गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव के झम्मन टोला में शनिवार की शाम चार बजे गांव के कुछ लड़के जामुन के पेड़ पर ईंट और पत्थर मार रहे थे। जामुन के पेड़ के पास गांव के कन्हैया कुशवाहा की भैंस बांधी गई थी। ईंट-पत्थर उसे भी लग जा रही थी।
विज्ञापन
कन्हैया ने जामुन तोड़ने से मना किया। इसको लेकर एक संप्रदाय के लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर टूट पड़े। इसमें जयप्रकाश, मनीष, कन्हैया, ओमप्रकाश और सुशीला देवी घायल हो गईं। आनन-फानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए।
विज्ञापन
मौके पर फोर्स तैनात
उपचार के दौरान जयप्रकाश (50) की मौत हो गई। सूचना पर सलेमपुर कोतवाली, मईल थाने की पुलिस के साथ ही सीओ वरूण मिश्र पहुंच गए। एएसपी शिष्यपाल भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
इधर, जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घटना के संबंध में घायलों से पूछताछ कर जानकारी लिया। दो समुदायों के बीच का मामला होने के चलते वह फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
सलेमपुर कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जामुन के पेड़ पर ईंट-पत्थर चलाने से मना करने पर घटना हुई है। मौके पर अधिक संख्या में फोर्स तैनात की गई है। मामले में केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।