फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rss news

जानिए गोरखपुर में कब आ रहे आरएसएस प्रमुख, पांच दिन का होगा कार्यक्रम

Wed, 22 Jan 2020 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
rss news
संघ प्रमुख मोहन भागवत(फाइल फोटो)।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का पांच दिवसीय (23-27 जनवरी) प्रांतीय सम्मेलन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। वह पांच दिनों तक गोरखपुर में प्रवास करेंगे। आरएसएस प्रमुख 26 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेताजी सुबास चंद्र बोस नगर या फिर नगर महापालिका मैदान में झंडा रोहण भी करेंगे। आरएसएस के प्रांतीय सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आसपास पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन


आरएसएस का प्रांतीय सम्मेलन लंबे समय बाद गोरखपुर में कराया जा रहा है। इसमें गोरक्ष प्रांत के साथ ही कानपुर, लखनऊ और अवध प्रांत के प्रचारक, कार्यकारिणी प्रमुख, टोली प्रमुख और प्रमुख स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। प्रांतीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को माधवधाम में तैयारी बैठक भी हुई। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और पालक अधिकारी अनिलोक बुधवार को ही गोरखपुर आ जाएंगे। कई प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बुधवार को ही आएंगे। आरएसएस प्रमुख को बृहस्पतिवार को आना है।
विज्ञापन


पांच दिवसीय सम्मेलन में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) पर भी चर्चा होगी। साथ ही, जनसमर्थन जुटाने के लिए स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (एनआरसी) पर चर्चा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed