Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RRB Gorakhpur Chairman's secretary also suspended in railway recruitment scam

रेल भर्ती घोटाला: आरआरबी चेयरमैन के बाद अब निजी सचिव भी निलंबित, 280 फाइलें जांच के दायरे में

Thu, 19 Dec 2024 12:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 12:08 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने नियुक्ति में फजीवाड़े की पुष्टि होने पर रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन अवधेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। दो दिन रहकर टीम के तीन सदस्यों ने पहले तो फिटर पद के पैनल में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेज खंगाले और इसके बाद वर्ष 2018 से जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, उनके रिकॉर्ड की जांच की।

विज्ञापन
RRB Gorakhpur Chairman's secretary also suspended in railway recruitment scam
आरआरबी गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी तरीके से अपने बेटे की नियुक्ति कराने के मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर के चेयरमैन के निजी सचिव रहे राम सजीवन को रेल प्रशासन ने बुधवार को निलंबित कर दिया। आरोप तय होने के बाद राम सजीवन को आरआरबी दफ्तर से हटाकर सिग्नल विभाग में भेजा गया था।
विज्ञापन



फिटर पद पर नियुक्ति के लिए भेजे गए सात अभ्यर्थियों में दो नाम फर्जी तरीके से बढ़ा दिए थे, इनमें एक नाम राम सजीवन के बेटे सौरभ कुमार का भी था। वहीं, जांच के दायरे में आए पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्या की पेंशन रोकने की कार्रवाई शुरू हो गई है। चंद्रशेखर ने अपने बेटे राहुल प्रताप का नाम भी फर्जी तरीके से पैनल में जुड़वा दिया था।
विज्ञापन


छह सालों में हुई सभी भर्तियों की होगी जांच, 280 फाइलें लेकर दिल्ली गई विजिलेंस टीम !
गोरखपुर। माॅडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फिटर पद पर फर्जी नियुक्ति की जांच करने दिल्ली से आई सेंट्रल विजिलेंस टीम ने अब छह सालों में हुई सभी भर्तियों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
Trending Videos

RRB Gorakhpur Chairman's secretary also suspended in railway recruitment scam
आरआरबी गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो भर्ती प्रक्रिया से जुड़ीं 280 फाइलें लेकर टीम मंगलवार रात रवाना हो गई। इन फाइलों में सभी अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड हैं। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच स्थानीय विजिलेंस की चार टीमें करेंगी। जांच में कई और रेलकर्मी फंस सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने नियुक्ति में फजीवाड़े की पुष्टि होने पर रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन अवधेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। इसके बाद सेंट्रल विजिलेंस की टीम को भेजकर जांच शुरू करा दी।

दो दिन रहकर टीम के तीन सदस्यों ने पहले तो फिटर पद के पैनल में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेज खंगाले और इसके बाद वर्ष 2018 से जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, उनके रिकॉर्ड की जांच की। सभी दस्तावेजों की स्कैन काॅपी टीम अपने साथ ले गई है। मूल कॉपी आरआरबी कार्यालय में ही रखी गई है।

RRB Gorakhpur Chairman's secretary also suspended in railway recruitment scam
आरआरबी तकनीशियन भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चार टीमें जुटाईं, फिर आ सकती है सेंट्रल विजिलेंस
सूत्रों की मानें तो बुधवार को विजिलेंस अधिकारियों ने बैठक कर स्थानीय स्तर पर चार टीमें बनाई हैं, जो मामले की जांच में जुटाई गई हैं। रिपोर्ट सेंट्रल विजिलेंस टीम को भेजा जाएगा। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सेंट्रल विजिलेंस की टीम फिर से आ सकती है।

तकनीशियन भर्ती की भी होगी जांच

पूर्वोत्तर रेलवे में वर्ष 2018 में कुल 1588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें करीब 745 पद तकनीशियन ग्रेड और बाकी पदों पर नाॅन तकनीशियन ग्रेड की भर्ती होनी थी। भर्ती की प्रक्रिया तभी से चल रही है। रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली में नियुक्ति के लिए सात पदों पर फिटर पद सृजित गए थे। इसी प्रकार वर्ष 2022 में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन की भर्ती की भी जांच अब शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed