{"_id":"5f770a0f8ebc3e9bac5ef1bd","slug":"rpf-special-preparations-to-stop-crime-in-bihar-elections-and-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव और त्योहार में अपराध रोकने के लिए आरपीएफ की खास तैयारी, जानिए कौन है रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव और त्योहार में अपराध रोकने के लिए आरपीएफ की खास तैयारी, जानिए कौन है रडार पर
Fri, 02 Oct 2020 04:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते आरपीएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार में होने वाले चुनाव और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए आरपीएफ ने खास तैयारी की है। पूर्व में सक्रिय रहे 50 जहरखुरान और चोरों को रडार पर लिया है। उनकी वर्तमान लोकेशन खंगाली जा रही है और अभियान चलाकर धरपकड़ की जाएगी। इसमें जीआरपी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में ट्रेनों के न चलने पर चोरों और जहरखुरानों ने अपने ठिकाने बदल लिए थे। लेकिन इधर जब ट्रेनें चलाई जा रही हैं तो इनकी सक्रियता बढ़ने लगी है। जहरखुरानी के चार मामले सामने आए हैं और इसी तरह मोबाइल चोरी के भी केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
इन घटनाओं को देखते हुए अब ट्रनों में सख्ती बरती जाएगी। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि जीआरपी के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पूर्व में सक्रिय रहे अपराधियों की कुंडली तैयार कर ली गई है, उनकी गतिविधियों पर नजर है। कुछ फरार हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन