फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPF and GRP will be ready to Chauri chaura centenary celebrations in gorakhpur

चौरीचौरा शताब्दी समारोह को देखते हुए मुस्तैद रहेगी आरपीएफ व जीआरपी, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स

Wed, 03 Feb 2021 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Feb 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
RPF and GRP will be ready to Chauri chaura centenary celebrations in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

चौरीचौरा शताब्दी समारोह को देखते हुए जीआरपी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। एसपी रेलवे डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी समारोह में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं भीड़भाड़ को नियंत्रण रखने के लिए थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा तीन उपनिरीक्षक, 19 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और तीन महिला कांस्टेबल की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चौरीचौरा शताब्दी वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को 11:00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे और इसी दिन चौरीचौरा शताब्दी समारोह को समर्पित एक डाक टिकट प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में शामिल होने के लिए कार्यक्रम पर मौजूद होंगे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद रहेगी। हर आने जाने वाली की सघन तलाशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कलेवर में दिखेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस
चौरीचौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर कल चौरीचौरा एक्सप्रेस नए कलेवर में दिखेगी। 24 कोच के लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) वाली रेक लगाकर गोरखपुर से रवाना की जाएगी।


इस कोच के लगने से ट्रेन का रंग भी बगल जाएगा। कोच के अंदर का स्वरूप भी बदला नजर आएगा। सीटें आरामदायक होंगी, टॉयलेट भी अत्याधुनिक होंगे। बुधवार को कोच की सफाई और मरम्मत कार्य शुरु हो गया है। यह ट्रेन रात में जब चौरीचौरा स्टेशन पर रुकेगी तो इसका स्वागत भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed