फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways administration parked all buses in premises in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क से हटीं रोडवेज की बसें...परिसर में खड़ी हुईं तो खत्म हो गया जाम

Wed, 11 Oct 2023 04:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 04:12 PM IST
सार

गोरखपुर डिपो एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि रेलवे बस स्टेशन के सामने बसें नहीं खड़ा करने का निर्देश सभी चालक-परिचालक को दिया गया है। इसका सख्ती से पालन कराएंगे। बस स्टेशन के बगल में वर्कशाप खाली है, सभी बसों को वहीं खड़ा करा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Roadways administration parked all buses in premises in Gorakhpur
:अमर उजाला में खबर छपने के बाद रेलवे बस स्टेशन रोड पर नहीं खड़ी हो रही बसें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे बस स्टेशन के सामने अब रोडवेज की बसें खड़ी नहीं होंगी। मंगलवार की शाम को रोडवेज प्रशासन ने सख्ती के साथ बसों को परिसर में खड़ा कराया। जो बसें कहीं से आई थीं और खाली हो गई उसे वर्कशाप में भेजा गया। जिसके बाद लोगों को जाम से राहत मिल गई। लोग फर्राटे से गाड़ियां चलाते गुजरे।

विज्ञापन


एडीजी जोन और कमिश्नर ने शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए एक्शन प्लान बनाया था। जिसके तहत रोडवेज प्रशासन को साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि सड़क पर बसें खड़ा नहीं हों। लेकिन, अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया। अमर उजाला ने सड़क पर खड़ी बसों और उधर से गुजरने वाले लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार को बसों को हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एआरएम महेश चंद ने खुद मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को लगवाकर बसों को बस स्टेशन परिसर में खड़ा करा दिया। रेलवे स्टेशन तक सड़क की दोनों पटरियों पर धमाचौकड़ी मचाने वाली रोडवेज की बसें अब गोरखपुर डिपो की वर्कशाप में खड़ी होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदली दिनचर्या और कामकाज के दबाव से भी बढ़ रहा तनाव, बच्चों से खूब बतियाएं; अवसाद पास न फटकेगा

सड़क पर बसें खड़ी नहीं होने से जाम हट गया। इसके साथ ही रोडवेज प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब सड़क पर बसों को खड़ा कर सवारी नहीं चढ़ाई जाएगी। इसकी रोजाना वे मानीटरिंग करेंगे। साथ ही कर्मचारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगा दी है। शाम के सात बजे सड़क खाली नजर आई।

बस स्टेशन के सामने ही टूर एंड ट्रेवेल्स के संचालक राजेश ने कहा कि बसें सड़क से हट गईं तो जाम लगा ही नहीं। ऐसी व्यवस्था रोजाना हो, तब जाकर लोगों को राहत मिलेगी। जनरल स्टोर की दुकान के मालिक सुनील ने कहा कि बसें रोजाना दुकान के सामने खड़ा कर देते थे। ग्राहक आते ही नहीं थे। आज बसें हट गईं तो सुकून मिला है। राहगीर सुशील पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे, आज तो लगा ही नहीं कि बस अड्डे के सामने से जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: लखनऊ-ऐशबाग के बीच बदले रूट से जाएंगी ट्रेनें, यहां देखें समय सारणी

गोरखपुर डिपो एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि रेलवे बस स्टेशन के सामने बसें नहीं खड़ा करने का निर्देश सभी चालक-परिचालक को दिया गया है। इसका सख्ती से पालन कराएंगे। बस स्टेशन के बगल में वर्कशाप खाली है, सभी बसों को वहीं खड़ा करा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed