यात्रीगण कृपया ध्यान दें: लखनऊ-ऐशबाग के बीच बदले रूट से जाएंगी ट्रेनें, यहां देखें समय सारणी
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते बुढ़वल स्टेशन पर एक सप्ताह तक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इस रूट पर 07 से 15 अक्तूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 16 से 19 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐशबाग-लखनऊ सिटी स्टेशनों के मध्य ब्रिज सं. 470 पर गर्डर लगाए जाने के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों काे मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रित करके चलाया जाएगा। ये जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमाार सिंह ने दी।
मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी सं. 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।
- गाड़ी सं. 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।
रि-शिड्यूलिंग
- गाड़ी सं. 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस 13, 14 एवं 15 अक्तूबर को लखनऊ जं. से 35 मिनट एवं 20 अक्तूबर को 85 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गाड़ी सं. 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 13, 14 एवं 15 अक्तूबर को ऐशबाग से 25 मिनट तथा 20 अक्तूबर को 80 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गाड़ी सं. 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 13, 14 एवं 15 अक्तूबर को लखनऊ जं. से 105 मिनट एवं 16, 17, 18, 19 अक्तूबर को 145 मिनट तथा 20 अक्तूबर को 165 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाए।
- गाड़ी सं. 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को छपरा से 205 मिनट एवं 16, 18, 20 अक्तूबर को 255 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गाड़ी सं. 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 90 मिनट तथा 17 एवं 19 अक्तूबर को 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
ये गाड़ियां नियंत्रित कर चलेंगी
- गाड़ी सं. 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस 16 एवं 18 अक्तूबर को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
गुरसहायगंज स्टेशन पर रुकेगी छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया है। छपरा से 17 अक्तूबर से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 11:33 बजे पहुंचकर 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। फर्रुखाबाद से 17 अक्तूबर से चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 15:20 बजे पहुंचकर 15:22 बजे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।