{"_id":"649f36d3a5b648a596027b14","slug":"roads-will-be-wide-and-bright-in-gida-at-a-cost-of-20-crores-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-224835-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में 20 करोड़ की लागत से चौड़ी और चकाचक होंगी सड़कें, जारी हुआ टेंडर; जल्द शुरू होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में 20 करोड़ की लागत से चौड़ी और चकाचक होंगी सड़कें, जारी हुआ टेंडर; जल्द शुरू होंगे काम
Sat, 01 Jul 2023 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:34 PM IST
सार
गीडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है। यहां पर संपर्क मार्ग वाली सड़कों व अन्य कार्याें के लिए करीब 20 करोड़ रुपये के नए कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं। इस काम को छह माह के भीतर पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जल्द ही गीडा इलाके की सड़कें चौड़ी और चकाचक मिलेंगी। गाड़ियों से आने-जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। सड़कों के चौड़ीकरण, मरम्मत, नाला निर्माण और उच्चीकरण में 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गीडा प्रशासन ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य के होने से फैक्टरियों तक वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिला था। इनमें अधिकतर प्रस्ताव गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में यूनिट लगाने के लिए हैं। अब गीडा प्रशासन की ओर से प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
इस सेरमेनी में 12.50 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए गीडा में पूर्व की बनी सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ नई सड़कों को भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कल से चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
गीडा के सेक्टर 13 और 15 में होंगे कार्य
गीडा प्रशासन के अनुसार सेक्टर 13/15 (हर्रैया कानूनगो) में नौ करोड़ चार लाख रुपये की लागत से 50 मीटर चौड़ी सड़क, आरसीसी ड्रोन का निर्माण होगा। सेक्टर 15 के रोड नंबर दो के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में चार करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर 13 (कालेसर) में 18 मीटर चौड़ी सड़क के साथ आरसीसी ड्रेन के निर्माण के लिए तीन करोड़ 38 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है।
इसे भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब
इसी सेक्टर में एक अन्य सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि सेक्टर 13 व 15 में अलग-अलग सड़कों के चौड़ीकरण व अनुरक्षण कार्य के लिए 33.22 लाख, 30.22 लाख, 26.11 लाख और 87.88 लाख रुपये के टेंडर निकाले जा चुके हैं। इन सभी कार्यों को छह माह की अवधि में पूरा किया जाना है। करीब सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य (सिविल व इलेक्ट्रिकल) गीडा क्षेत्र में चल रहे हैं। 50 करोड़ के अन्य कार्य भी जल्द ही शुरू कराए जाएंगे।