फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road dispute led to murder with an axe In Maharajganj

UP: रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, कई बार मारपीट भी हुई, तनाव के बाद पुलिस तैनात

Tue, 09 Dec 2025 07:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Dec 2025 07:17 AM IST
सार

महराजगंज में जमीनी विवाद के चक्कर में विनोद तिवारी की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी और मृतक के बीच पांच फिट जमीन का विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
road dispute led to murder with an axe In Maharajganj
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्षों से चल रहे पांच फीट चौड़े रास्ते के विवाद में रविवार देर शाम भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर टोला भैंसा में विनोद तिवारी (50) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर भी टीम के साथ देर रात तक गांव में डटे रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भैंसा निवासी विनोद तिवारी (50) और उनके पड़ोसी बैजनाथ वर्मा के परिवार के बीच कई वर्षों से पांच फीट रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। यह रास्ता दोनों घरों के बीच से गुजरता है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। पुलिस भी तीन बार दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर चुकी है। दो दिन पहले ही पंचायत भी बैठी थी लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। मामला वर्तमान में न्यायालय में भी विचाराधीन है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम विनोद तिवारी गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी बैजनाथ वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के कुल्हाड़ी से विनोद के गले पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

उनकी चीख सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े लेकिन तब तक हालत नाजुक हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनोद को सरकारी वाहन से सीएचसी परतावल भेजवाया पर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर हत्या हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed