फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road construction work

Gorakhpur News: नए साल में नौकायन से देवरिया बाईपास तक भर सकेंगे फर्राटा

Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
road construction work
गोरखपुर। नौकायन के समीप से देवरिया बाईपास को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य नए साल की शुरूआत तक पूरा हो जाएगा। यह दावा है कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी का। सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को जाम व जलभराव से राहत मिल जाएगी। नौकायन पहुंचने वाले लोग चिड़ियाघर तक फर्राटा भरते हुए निकल सकेंगे।
विज्ञापन

पीडब्लूडी करीब 37 करोड़ रुपये से 2.175 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करवा रही है। नाला निर्माण का कार्य तेज होने के साथ फोरलेन सड़क निर्माण का आधार तैयार करने का काम शुरू हो गया है। बौद्ध संग्रहालय के पास और महंत दिग्विजयनाथ पार्क आगे पुलिया निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम पूरा हो गया है। फोरलेन का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि काम करवा रहे शकुंतला कांस्ट्रेक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस फोरलेन को दो खंड में बांटकर काम किया जा रहा है। पहला चिड़ियाघर से नौकायन तक 1350 मीटर व वाणिज्य कार्यालय से नौकायन तक 825 मीटर फोरलेन का निर्माण होना है।
विज्ञापन

-----
लोग बोले

कोट...
नौकायन क्षेत्र का विकास होने से देवरिया बाईपास से रामगढ़ताल की तरफ आने वाली सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। फोरलेन के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। -दिवाकर गुप्ता, महादेवपुरम राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने से रामगढ़ताल क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। फोरलेन के साथ नाला निर्माण होने से राहत मिलेगी। - धर्मेंद्र सिंह, वसुंधरा इन्क्लेव
----
देवरिया बाईपास को जोड़ने वाली इस फोरलेन के निर्माण से रामगढ़ताल क्षेत्र में विकास और गति मिलेगी। नाला निर्माण होने से आसपास की कॉलोनियों में जल भराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। -डॉ. सुशील पांडेय, वसुंधरा इन्क्लेव
----
नौकायन का विकास होने से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। फोरलेन के निर्माण से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। - अशोक यादव, सिद्धार्थ इन्क्लेव

-----
फोटो

20 अगस्त तक पूरा हो जाएगा दुकानों का निर्माण

रामगढ़ताल क्षेत्र में सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले कट से नौकायन तक सड़क की एक लेन में नया सवेरा के तहत 102 दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। जीडीए के जिम्मेदारों का कहना है कि 20 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। रामगढ़ताल क्षेत्र में सड़क के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें सजती हैं। जिससे सड़क पर भीड़-भाड़ के साथ आवागमन भी प्रभावित रहता है। दुकानों के स्थायी और व्यवस्थित होने से समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed