{"_id":"617a5aee53c28a36b742d75f","slug":"road-accident-in-up-kushinagar-three-people-killed-in-truck-attack-to-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से जीप में सवार चालक सहित तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से जीप में सवार चालक सहित तीन की मौत, पांच घायल
Thu, 28 Oct 2021 01:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:55 PM IST
सार
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आधे घंटे के बाद पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद लोगों ने सड़क को जाम मुक्त किया। वहीं पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी स्थित फोरलेन पर तमकुहीराज से गोपालगंज के लिए सवारी लेकर जा रहे कमांडर जीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप चालक ने जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तमकुही से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।
घटना होते ही मौके पर कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। आधा घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराया। पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह तमकुहीराज से गोपालगंज के लिए सवारी लेकर कमांडर जीप जा रही थी। लतवाचट्टी के सामने फोरलेन पर अचानक पीछे से आ रहे ट्रक का अगला पहिया फट गया, जिससे चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर जीप में ठोकर मारकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक की जोरदार टक्कर से जीप डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए दुसरी तरफ सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगो ने जीप के अंदर फंसे सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। जिसमें एक महिला सहित दो लोग मौके पर ही दम तोडं दिए थे, जबकि चालक सहित चार लोगों को सीएचसी तमकुही भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय चालक मुन्ना खरवार की भी मौत हो गई। इस घटना के वक्त पैदल जा रहे दो स्थानीय लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी ने बताया कि घटना में अर्चना मिश्रा (35) पत्नी जितेंद्र मिश्र निवासी बहादुर पुर उसरी तरवारा बिहार, रज्जाक (65) पुत्र सौदागर निवासी घोघमलवा गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा एवं चालक मुन्ना खरबार (35) पुत्र जगदीश निवासी कौवापट्टी थाना तरयासुजान की मौत हो गई है। जबकि गाड़ी में सवार हसमुद्दीन (55) निवासी हरिहरपुर थाना तरयासुजान, विकास मद्धेशिया (30) निवासी बासंगांव थाना विशुनपुरा, रविशंकर श्रीवास्तव (45) निवासी सिरसिया छपरा बिहार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में स्थानीय लतवाचट्टी निवासी जाजुल अली एवं आरिफ अली भी चोटिल बताए जा रहे हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में लगी हुई है।