फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road Accident in Maharajganj Bolero overturned after tyre burst Many students died and injured UP Board Exam

UP: महराजगंज में बड़ा हादसा, टायर फटने से पलटी बोलेरो; परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत और आठ घायल

Tue, 04 Mar 2025 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

महराजगंज में बड़ा हादसा हुआ है। टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Road Accident in Maharajganj Bolero overturned after tyre burst Many students died and injured UP Board Exam
Road Accident in Maharajganj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बोलेरो में सवार होकर बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना इलाके के फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के पास मंगलवार को एक बोलेरो का अचानक टायर फट गया। बोलेरो तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक समेत आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृत तीनों छात्राओं के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, छात्राएं बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। जैसे ही बोलेरो फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची अचानक टायर फट गया। 

 

हादसे में बोलेरो सवार चांदनी पटेल (17) और प्रियंका (16) निवासी करमहवा बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर, प्रीति (17) निवासी बरगदवा विशुनपुर की मौत हो गई। जबकि चालक रियाज (28) के साथ ही छात्राएं नंदनी (16), रिमझिम (17) चांदनी (16) मनीषा (16) सोनी (17) प्रियंका (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इन छात्राओं के परिजन बदहवास हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed