फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road accident in Basti, three bike riders killed after being hit by trailer

Road Accident: बस्ती में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Fri, 04 Nov 2022 07:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Nov 2022 07:33 AM IST
सार

बस्ती में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यहां ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Road accident in Basti, three bike riders killed after being hit by trailer
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फोरलेन पर हरैया थाना इलाके के बिजरा गांव के पास स्थित ढाबे के सामने बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना इलाके के बरहपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा और शिवाकांत मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र गांव के 20 वर्षीय दीपक पुत्र मेंही लाल और इसी थाना क्षेत्र के हसवर निवासी रिश्तेदार 18 वर्षीय रंजीत पुत्र मंगरू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


रात करीब सवा नौ बजे हरैया थाने के बिजरा गांव के सामने स्थित गजानन ढाबा के पास पीछे से पहुंचे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार अंकित मिश्रा और रंजीत काफी दूर तक घिसटते सकते चले गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे इनके गांव के तीन अन्य लोगों ने आसपास ले लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक को सीएचसी हरैया पहुंचाया। जहां दीपक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पाकर तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। साथ जाने के लिए दूसरी बाइक से निकले लोगों का भी रो रोकर बुरा हाल है। माना जा रहा है कि ढाबे पर मुड़ने के चक्कर में बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed