फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ringman units will be installed on 16 feeders.

बिजली निगम : 16 फीडर्स पर लगेंगे रिंगमेन यूनिट

Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ringman units will be installed on 16 feeders.
65 करोड़ रुपये से होगा काम, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महानगर के 16 फीडर्स पर रिंगमेन यूनिट (आरएमयू) लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम प्रणाली स्कीम के तहत 65 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी तीन फीडर्स पर यूनिट लगाने की शुरुआत की जा चुकी है।
महानगर के 2.28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब कोई खराबी या फाल्ट होने पर पूरे फीडर की बिजली नहीं काटनी पड़ेगी। जिस क्षेत्र में फाल्ट होगा, उस इलाके को छोड़कर फीडर से जुड़े अन्य इलाकों में कुछ ही देर में बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। 11 केवी फीडरों पर फाल्ट तलाशने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सुविधा के लिए शहरी क्षेत्र के 16 वितरण फीडरों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बिजली वितरण सिस्टम को फाल्ट मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नगर निगम प्रणाली सुधार योजना के तहत महानगरीय वितरण मंडल को पहले चरण में 65 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बजट से महानगर के विभिन्न बिजली घरों से निकलने वाले 16 फीडरों की लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम प्रणाली सुधार योजना में चयनित 16 फीडरों पर रिंगमेन यूनिट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य काम भी कराए जाएंगे। इस काम के होने से शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था पहले की अपेक्षा और बेहतर हो जाएगी।
- लोकेंद्र बहादुर सिंह, एसई शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed