फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ring road construction case Pipraich MLA will introduce farmers to CM

रिंग रोड निर्माण का मामला: किसानों को सीएम से मिलवाएंगे पिपराइच विधायक, 40 किसानों ने जमा कराया आर्बिट्रेशन

Sat, 15 Jul 2023 04:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी भटहट/गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी भटहट/गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के संबंध में सीएम से चर्चा हो चुकी है। पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से मिलकर उनके सामने पूरी बात रखी जाएगी। किसानों की हरसंभव मदद करते हुए विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Ring road construction case Pipraich MLA will introduce farmers to CM
बालापार में विधायक महेंद्र पाल सिंह से मिलकर अपनी बात रखते किसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों के बाजार दर पर मुआवजे को लेकर आंदोलित किसानों का मामला अब सीएम के सामने पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह उठाएंगे। किसानों ने विधायक से मुलाकात की थी। विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके हित में पहल करेंगे। वहीं, शुक्रवार को क्षेत्र के 40 किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर आर्बिट्रेशन दाखिल कराया। जबकि 100 से अधिक किसानों ने एसएलओ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए एनएचएआई ने 26 गांवों की जमीन अधिग्रहित की है। उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान सहमति पत्र नहीं जमा करा रहे हैं। सदर तहसीलदार विकास सिंह की पहल पर किसान आब्रिट्रेशन दाखिल कर रहे हैं। शुक्रवार को बालापार की सुमित्रा देवी, अरविंद सिंह,जगन्नाथ चौधरी, इटहिया के रामचरित्र निषाद, मठिया के 15 किसानों और बूढ़ाडीह के वीरेंद्र कुमार ने आर्बिट्रेशन दाखिल किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुग का आशिक: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम विधायक बालापार गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान करीब 200 किसानों ने उनसे मुलाकात की। लोगों ने विधायक से कहा कि इस मामले में उनकी मदद करें। एक बार पहल करके सीएम से मुलाकात करवा दें। इस पर विधायक ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की यथासंभव मदद की जाएगी। इस दौरान विकास पांडेय, अजय सिंह, गुलाब जायसवाल, मिथिलेश पांडेय, प्रणव पांडेय, अमित यादव, सुमित साहनी आदि मौजूद रहे।

पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के संबंध में सीएम से चर्चा हो चुकी है। पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से मिलकर उनके सामने पूरी बात रखी जाएगी। किसानों की हरसंभव मदद करते हुए विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed