फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revolver kept in state bank of india as a historical heritage in gorakhpur

ऐतिहासिक धरोहर के रूप में गोरखपुर के इस बैंक में रखी है रिवाल्वर, जानिए क्या है इसका इतिहास

Mon, 15 Jun 2020 03:26 PM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Revolver kept in state bank of india as a historical heritage in gorakhpur
भारतीय स्टेट बैंक में रखी हुई रिवाल्वर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एक रिवाल्वर ऐतिहासिक धरोहर के रूप में रखी हुई है। यह रिवाल्वर तत्कालीन स्टेट बैंक के पहले ऑफिसर इंचार्ज की है। यह रिवाल्वर 1917 में स्काटलैंड की कंपनी वेबले ने बनाया था, जो अब भारत की धरोहर है।

विज्ञापन


इस रिवाल्वर के साथ उस समय की 38 बोर की 10 गोलियां भी हैं। इस समय के रिवाल्वर से लगभग डेढ़ गुना बड़ा और मजबूत है। सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) के स्थानांतरण पर यह रिवाल्वर नए एजीएम को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन


गोरखपुर में मुख्य शाखा की स्थापना 15 अक्टूबर 1923 को हुई। पूरे प्रदेश में गोरखपुर की शाखा पांचवीं थी। तब यहां के मुख्य अधिकारी का पद 'ऑफिसर इंचार्ज' होता था। 1928 तक यह पद बरकरार रहा। पहले ऑफिसर इंचार्ज आरडब्ल्यूई क्रेडाक थे। यह रिवाल्वर उन्हीं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समय के साथ इस पद का नाम बदलता चला गया। ऑफिसर इंचार्ज के बाद 'एजेंट', फिर मैनेजर और फिर सहायक महाप्रबंधक के नाम से जाना जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed