फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Returned from party at night dead body found in room in morning

Gorakhpur News: रात में दावत से लौटा, सुबह कमरे में मिली लाश

Thu, 11 Jan 2024 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

संतराम मछली का व्यापार करता था। वह रात में कहीं से घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब नहीं उठा तो घरवाले उसे जगाने के लिए गए तो वह अचेत पड़ा था। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी ठर्रापार पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Returned from party at night dead body found in room in morning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा निवासी संतराम (22) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रात में दावत से लौटा और सुबह कमरे में अचेत हालत में पड़ा था। परिजन लेकर अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संतराम मछली का व्यापार करता था। वह रात में कहीं से घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब नहीं उठा तो घरवाले उसे जगाने के लिए गए तो वह अचेत पड़ा था। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी ठर्रापार पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि घर आने के पहले संतराम कुछ युवकों के साथ था। आठ माह पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed