फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retail shopkipper of mall demand relaxation of rent in gorakhpur

शहर के सभी मॉल के रिटेल व्यापारियों ने की ये खास मांग, कहा- 'किराया माफ नहीं हुआ तो नहीं खुलेंगी दुकानें'

Sun, 07 Jun 2020 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 03:28 PM IST
सार

  • किराया माफ नहीं हुआ तो दुकानें खुलने पर संशय
  • कल से खुलने हैं शहर के शॉपिंग मॉल्स
  • रिटेल व्यापारियों ने दुकान की किराएदारी माफ करने की मांग की

विज्ञापन
Retail shopkipper of mall demand relaxation of rent in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अनलॉक 1.0 में आठ जून से शहर के सभी शॉपिंग माल खुल जाएंगे। इसे लेकर शनिवार को राज्य सरकार की गाइडलाइन भी आ गई है। इन सब के बीच इन मॉल्स के रिटेल कारोबारियों ने लॉकडाउन अवधि की किराएदारी माफ करने की मांग की है। उनकी इस मांग को चेंबर ऑफ कामर्स ने भी सही ठहराया है। ऐसे में संस्था की तरफ से डीएम से पत्र देकर छूट की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


शहर में सिटी मॉल, ओरियन मॉल, एडी मॉल, माया सिनेप्लेक्स के साथ ही तमाम मॉल हैं। यहां के व्यापारियों ने बताया कि मॉल की दुकानों का किराया सामान्य दुकानों से बेहद अधिक होता है इसके साथ उन्हें कॉमन एरिया मेटेंनेस भी देना होता है।
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से शहर के सभी मॉल बंद थे। दो महीने से व्यापार एकदम शून्य ही रहा। आठ जून से मॉल खोलने की अनुमित तो दे दी गई लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के डर से लोग अभी आने से दूरी बनाएंगे। व्यापारी अगर अपनी दुकान खाली करते हैं तो उनका इंटीरियर, फर्नीचर, डेकोरेशन के खर्च में लगा लाखों रुपया शून्य हो जाएगा। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से व्यापारी पूरी तरह टूट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने सभी ट्रेडों की दुकानों को खोले जाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। मॉल के व्यापारी भी उनके साथी हैं। कहा
कि व्यापारियों के व्यापार में गति लाने में अभी लगभग छह महीने से अधिक का समय लगेगा। ऐसे में इन्हें बाजार में टिके रहने के लिए इनके किराये में छूट देनी चाहिए।

उन्होंने शहर के सभी प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल प्रबंधन से अपील की। कहा कि व्यापारियों के किराये समेत अन्य मेंटेनेंस में छूट देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखेंगे।

स्थानीय प्रशासन से इस संबंध में संज्ञान लेने की अपील की। कहा कि राज्य सरकार की गाइडलाइन को जारी करने के साथ किराएदारी में छूट देने का निर्देश भी दें। मॉल के रिटेल व्यापारियों ने कहा कि अगर किराएदारी में छूट देने पर मॉल प्रबंधन तैयार नहीं होगा तो आठ जून से दुकानें नहीं खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed