फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Resident doctors will be posted in trauma and emergency department

Gorakhpur News: ट्राॅमा और इमरजेंसी विभाग में तैनात किए जाएंगे रेजिडेंट डॉक्टर

Wed, 29 May 2024 03:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors will be posted in trauma and emergency department
- एम्स अध्यक्ष देश दीपक वर्मा ने निरीक्षण के बाद ली बैठक
विज्ञापन

- गेट नंबर दो पर सफाई व ओपीडी में खराब फर्नीचर हटवाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स के प्रेसिडेंट देश दीपक वर्मा ने मंगलवार को एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में मरीजों से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली। गेट नंबर-दो के सामने सफाई व वाहनों को व्यवस्थित तरीके से लगवाने के निर्देश दिए। देर शाम बैठक कर इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने व नए विभागों को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने प्रेसिडेंट का स्वागत किया। प्रशासनिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए संविदा पर नियुक्तियों के अलावा गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित करने और ओबीसी/एससी/एसटी श्रेणियों के सेवानिवृत शिक्षकों को भी नई नियुक्ति देने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर रेजिडेंट डॉक्टरों को उनके स्नातकोत्तर प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में 1-2 माह के लिए ट्रॉमा और आपातकालीन विभाग में तैनात किया जाएगा। कार्यकारी निदेशक आपातकालीन चिकित्सा में एमडी और ट्रॉमा सर्जरी में एमएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसिडेंट देश दीपक वर्मा ने सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित करने के प्रस्तावों की भी समीक्षा की। एम्स में विशेष रूप से कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed