{"_id":"5ebfad629694125200580eac","slug":"report-of-15-corona-infected-came-negative-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर जिले में एक और मिला कोरोना संक्रमित, आज 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट हुई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर जिले में एक और मिला कोरोना संक्रमित, आज 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट हुई निगेटिव
Sat, 16 May 2020 06:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में मुंबई से 11 मई को आए 50 वर्षीय शख्स की जांच हुई थी। उसके बाद उसे शोहरतगढ़ क्षेत्र के बुढनईया पकड़ी स्थिति चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने इस शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक राहत खबर है। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में 17 लोगों के स्वस्थ होने के बाद शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको उनके घर भेज दिया है। इसमें 15 बर्डपुर और दो खलीलाबाद सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए थे। सभी की दो बार जांच हुई थी। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिले में 36 कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें 30 को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जबकि दो लोगों को संतकबीनगर जिले के खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 17 लोग निगेटिव मिले। इसमें 15 बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में थे। दो खलीलाबाद आइसोलेशल वार्ड में थे। इनकी दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में घर भेजा जा रहा है।
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि 17 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें घर भेजा जा रहा है। यह सभी लोग होम क्वारंटीन में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी करती रहेगी।