{"_id":"6002d3b9b36998011d55d952","slug":"relay-tripping-of-smart-meter-after-high-voltage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर घर में लगा है स्मार्ट मीटर तो 'नो टेंशन', वोल्टेज हाई होने पर भी नहीं होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर घर में लगा है स्मार्ट मीटर तो 'नो टेंशन', वोल्टेज हाई होने पर भी नहीं होगा नुकसान
Sat, 16 Jan 2021 05:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां वोल्टेज अधिक होने से बिजली के उपकरण जलने का खतरा नहीं रहता। वोल्टेज हाई होने पर मीटर का रिले ट्रिप कर बंद हो जाता और बिजली गुल हो जाती। जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाले घरों में वोल्टेज हाई होने पर बिजली के समान जल जाते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीते साल दिसंबर के महीने में तीन बार बिजली कड़कने के बाद स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओ के यहां मीटर में दिक्कत आ गई और आपूर्ति ठप हो गई। स्मार्ट मीटर की टीम सूचना पाते ही उपभोक्ता के घर जाकर मीटर की तकनीकी खामी दूरकर आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एलएंडटी के सिटी इंचार्ज विजय ने बताया कि आकाशीय बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरती है तो वोल्टेज हाई होकर उपभोक्ताओं के घर में आपूर्ति जाने लगती है। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने का खतरा बना रहता। जबकि स्मार्ट मीटर वाले घरों में लिमिटेड वोल्टेज से अधिक बिजली आने पर उसका रिले खुद ट्रिप कर जाता है।
विज्ञापन
इन नबरों पर कर सकते हैं फोन
कहा कि मीटर के इसी रिले में ट्रांसफार्मर से आने वाली इनपुट लाइन और मीटर से घर में जाने वाली आउटपुट लाइन जुड़ी होती है। जब लोड बढ़ता है तो रिले ट्रिप कर जाने के साथ मीटर बंद हो जाता। इससे घर में जाने वाली लाइन गुल हो जाती। इलेक्ट्रॉनिक मीटर में वोल्टेज हाई होने पर सामान नुकसान होने के साथ बिजली संकट अलग से बना रहता। जल्द ही इस समस्या को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
गोरखपुर शहर में स्मार्ट मीटर में स्पार्किंग, आउटगोइंग सप्लाई न आने, मीटर नो डिस्प्ले या खराब होने की दशा में नीचे दिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
स्मार्ट मीटर की फीडिंग या बिलिंग की शिकायत के लिए- विपिन (एल.एंड.टी.) 9105272753
गोरखपुर शहर में स्मार्ट मीटर में स्पार्किंग, आउटगोइंग सप्लाई न आने, मीटर नो डिस्प्ले या खराब होने की दशा में नीचे दिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- फारूक - 9140981517
- राधेश्याम - 7007629663
- दीपक - 6202326235
- टोल फ्री नंबर - 9119930005
स्मार्ट मीटर की फीडिंग या बिलिंग की शिकायत के लिए- विपिन (एल.एंड.टी.) 9105272753