फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relationship reconnected through Facebook, son dies after demanding his rights

Gorakhpur News: फेसबुक से दोबारा जुड़ा रिश्ता, बेटे का हक मांगने पर मिली मौत

Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Relationship reconnected through Facebook, son dies after demanding his rights

विज्ञापन



प्रिया हत्याकांड: मुंबई में प्रिया से नजदीकी बढ़ने पर विजय ने पत्नी और बच्चों से बना ली थी दूरी



पत्नी और बच्चों को छोड़ प्रिया के साथ बिताने लगा था समय, पत्नी को नागवार गुजरती थी यह बात



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड ने आरोपी विजय कुमार साहनी के निजी जीवन के कई चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर कर दिया है। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि पारिवारिक दवाब में पहले विजय ने प्रिया से दूरी बना ली। फेसबुक के माध्यम से प्रिया से दोबारा संपर्क में आने के बाद विजय अपने पारिवार से दूर होने लगा। उधर, प्रिया अपने बेटे का हक मांगने और साथ रहने का दवाब बनाने लगी। यही इस जघन्य हत्याकांड की वजह बनी।



30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे प्रिया का निवस्त्र शव मिला था। प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपी विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां थाना क्षेत्र के मांडर पाली गांव का निवासी है। वर्तमान में उसका पता चारकोप, कांदिवली वेस्ट, मुंबई-67 (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। विजय दो भाई और तीन बहनों मंजू, अंजू और रंजू में तीसरे नंबर पर था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन




पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुंबई में रहने के दौरान वर्ष 2023 में विजय की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये प्रिया से दोबारा हुई। बातचीत बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद विजय ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों से दूरी बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि विजय ने अपनी पत्नी संध्या और तीन बच्चों को बड़े भाई के घर छोड़ दिया और खुद प्रिया के साथ अधिक समय बिताने लगा। पत्नी को यह बात नागवार गुजरती थी। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होने लगा। पत्नी की शिकायतों के बाद विजय ने अपने माता-पिता से भी संबंध लगभग खत्म कर लिए।



विजय के पिता रामकेश ने बताया कि उनका छोटा बेटा विजय लंबे समय से परिवार से अलग-थलग था। वह पहले मुंबई में रहता था, लेकिन पिछले ढाई वर्षों से गांव नहीं आया था। 2024 के बाद से उसने यहां किसी से कोई संपर्क नहीं किया। पिता ने बताया कि वे अब अपनी पत्नी कपूरी देवी के साथ गांव में रहते हैं। विजय का बड़ा भाई संजय मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करता है और अपने परिवार के साथ कांदिवली में ही रहता है।



परिजनों के अनुसार, प्रिया से संबंधों को लेकर विजय का अपने बड़े भाई संजय से भी विवाद होता रहता था। भाई के समझाने पर वह नाराज हो जाता था और दूरी बना लेता था।




गांव से भी टूट चुका था नाता



गांव वालों का कहना है कि विजय का गांव से भी कोई खास जुड़ाव नहीं रह गया था। वह बहुत कम आता-जाता था और अधिकांश समय मुंबई में ही रहता था। सामाजिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों से भी वह दूरी बनाए रहता था। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, प्रिया से संबंधों को लेकर आपसी तनाव, पारिवारिक दबाव और लगातार बढ़ते विवाद ने विजय को मानसिक रूप से असंतुलित कर दिया था। इसी क्रम में विवाद के दौरान उसने प्रिया की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों, घटनाक्रम और सटीक वजहों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को जोड़कर केस डायरी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed