{"_id":"6297210a7863ca5f5401e356","slug":"registration-of-393-school-vehicles-suspended-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर जिले के 393 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित, 799 वाहन हैं अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के 393 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित, 799 वाहन हैं अनफिट
Wed, 01 Jun 2022 01:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:49 PM IST
सार
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्यामलाल ने बताया कि विद्यालय के नाम से 2062 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 799 स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त हो गया है। संबंधित सभी स्कूलों को दो बार नोटिस भेजने के बाद भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत विद्यालय वाहनों के रूप में पंजीकृत अनफिट 393 स्कूली वाहनों का पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में संचालित हो रहे ऐसे स्कूली वाहन जिनका फिटनेस अप्रैल 2021 से समाप्त है और दो बार नोटिस देने के बावजूद इसे नवीनीकृत नहीं कराया गया, परिवहन विभाग ने ऐसे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 393 स्कूली वाहनों का फिटनेस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। तीन महीने के भीतर फिटनेस नहीं कराने पर इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में हुए स्कूली बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का सख्ती के साथ अभियान चल रहा है। परिवहन विभाग के 23 अप्रैल से 12 मई तक लगातार सड़कों पर अनफिट स्कूली वाहनों के जांच अभियान के बाद भी 799 स्कूली वाहन अनफिट मिले।
विज्ञापन
ऐसे में परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर ही है। इसीक्रम में 393 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक नौ स्कूली वाहन हॉलमार्क स्कूल के हैं। इसके साथ ही मैट्रोपॉलिटन, बचपन, उदया पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रेरा जी सहित दर्जनों ऐसे स्कूल हैं जिनके वाहनों के पंजीयन निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्यामलाल ने बताया कि विद्यालय के नाम से 2062 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 799 स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त हो गया है। संबंधित सभी स्कूलों को दो बार नोटिस भेजने के बाद भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत विद्यालय वाहनों के रूप में पंजीकृत अनफिट 393 स्कूली वाहनों का पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 406 अभी भी ऐसे स्कूली वाहन हैं जो अनफिट हैं। ऐसे वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। जून के पहले सप्ताह में शेष वाहनों के भी पंजीयन निलंबित कर दिए जाएंगे।