{"_id":"6137711f8ebc3e60f10e03c1","slug":"register-on-covin-then-get-preference-in-vaccination-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: कोविन पर कराएंगे पंजीकरण तो टीकाकरण में मिलेगी वरीयता, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: कोविन पर कराएंगे पंजीकरण तो टीकाकरण में मिलेगी वरीयता, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
Tue, 07 Sep 2021 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:33 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को दिए दिशा-निर्देश, टीकाकरण में वयस्क नागरिकों को बैठाने का भी करना होगा इंतजाम।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप यदि कोविड टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो पहले कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करवा लें। ऐसा करने से आपको टीकाकरण में वरीयता मिलेगी। इसके बाद से आपको लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा है कि टीकाकरण से पहले सभी केंद्रों पर वयस्क नागरिकों को बैठने का भी इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवा कर स्लॉट बुक हो जाने से स्वास्थ्य विभाग को यह पता रहता है कि टीकाकरण के बूथों पर डिमांड कितनी है। डिमांड के अनुसार टीके की आपूर्ति की जाती है, जिससे सभी का टीकाकरण सुव्यवस्थित तरीके से संभव हो पाता है।
विज्ञापन
टीके की आपूर्ति के सापेक्ष जब अचानक बड़ी संख्या में लाभार्थी इकट्ठा हो जाते हैं तो कई बार टीके घट जाते हैं और लोगों को लौटना पड़ता है। इस असुविधा से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि पहले से स्लॉट बुक कर आएं। बताया कि अब पहले उन्हें ही टीका लगेगा जो पंजीकरण करवा कर और स्लॉट बुक करके आएंगे। उनको टीका लगने के बाद ही मौके पर पंजीकरण करवाने वालों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सहज जनसेवा केंद्रों की ले सकते हैं मदद
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि सहज जनसेवा केंद्र कोविड टीकाकरण में सहयोग करेंगे और लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे। जिन लोगों को खुद पंजीकरण करने में तकनीकी दिक्कत है या फिर संसाधनों की दिक्कत है तो वह लोग इन केंद्रों के जरिए पंजीकरण करवा सकते हैं।