फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reel made in front of the police station: 'Stay in your worth with me'

Gorakhpur News: थाने के सामने बनाई रील- 'हमरा से औकात में रहऽ'- 15 दिन पहले भी हुआ था वायरल, थाना था दूसरा

Wed, 17 Dec 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 01:23 AM IST
सार

उरुवा थाने के गेट पर बनाई गई इस रील ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रील किस उद्देश्य से बनाई गई थी और इसमें शामिल लोग कौन हैं। वीडियो कब का है इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में उरुवा थाने का गेट नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Reel made in front of the police station: 'Stay in your worth with me'
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

उरुवा थाने के सामने कुछ युवाओं की ओर से बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में लगभग 10 युवक थाने के गेट के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गाना ‘हमरा से औकात में रहऽ’ बज रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उरुवा थाने के गेट पर बनाई गई इस रील ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रील किस उद्देश्य से बनाई गई थी और इसमें शामिल लोग कौन हैं। वीडियो कब का है इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में उरुवा थाने का गेट नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इसके सामने करीब 10 से अधिक युवक खड़े हैं और भौकाल में मूंछों पर ताव देते दिख रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रील की वास्तविकता सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरीगंज थाना गेट पर भी बनाई जा चुकी है रील
यह पहला मामला नहीं है। करीब 15 दिन पहले सिकरीगंज थाने के गेट के सामने भी कुछ युवाओं ने इसी तरह की रील बनाई थी, जो तब भी चर्चा का विषय बनी थी। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस बार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed