फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Record 80791 got Covid vaccine in Gorakhpur

कोरोना पर वार: महाअभियान के तहत बनाए 238 बूथ, रिकॉर्ड 80791 को लगा कोविड का टीका

Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
सार

एक लाख 55 हजार लोगों को टीका लगाने का रखा गया था लक्ष्य, 195 दिनों में सबसे अधिक सोमवार को लगा लोगों को टीका।

विज्ञापन
Record 80791 got Covid vaccine in Gorakhpur
टीका लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में टीकाकरण की शुरुआत हुए 195 दिन बीत गए। इन दिनों में अब तक सबसे अधिक टीका लगाने का रिकार्ड 67106 था। लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विभाग ने सोमवार को महाअभियान के तहत 238 बूथ बनाए थे। इन बूथों पर रिकॉर्ड 80791 को कोविड का टीका लगाया गया है। हालांकि एक लाख 55 हजार लोगों को टीका लगाने का  लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य के कम ही टीका लोगों को लग सका।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विभाग ने बड़े स्तर पर महाअभियान की तैयारी कर रखी थी। रिकॉर्ड एक लाख 55 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए शहरी क्षेत्र में केवल 32 बूथ बनाए गए थे। जबकि हर ब्लॉक में कम से कम आठ बूथ बने थे। इन बूथों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे, जिसका असर यह हुआ कि नौ बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग विभाग में भीड़ की वजह से कुछ हद तकस्वास्थ्यकर्मी परेशान दिखे। इसे देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस की मदद ली। हालांकि किसी बूथ पर कोई विवाद नहीं हुआ। इसकी वजह से विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सुबह से ही बूथों पर टीका पहुंच गया था। इसकी वजह से कही कोई परेशानी नहीं हुई। गोरखपुर और बस्ती मंडल में जिले ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 80 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। बताया कि अगर इसी तरह वैक्सीन मिलती रही तो जल्द ही 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। अब तक 26 लाख के आसपास लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।  
 

अब तक इन तिथियों में चला महाअभियान

17 सितंबर- 67,106
13 सितंबर - 44,028
10 सितंबर - 50,125
06 सितंबर - 70,345
02 सितंबर - 48,991
31 अगस्त - 44,991
27 अगस्त - 66,026
19 अगस्त - 33,161
16 अगस्त - 51,072
03 अगस्त - 61,897
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed