{"_id":"6679e326891930c7e9037cc5","slug":"recommendation-to-send-both-the-coaches-of-the-regional-stadium-to-different-districts-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-600133-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम के दोनों कोचों को अलग जिलों में भेजने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम के दोनों कोचों को अलग जिलों में भेजने की सिफारिश
Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग व पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट के मामले में जांच समिति ने रिपार्ट सौंप दी है। हालांकि, रिपार्ट में केवल कोरम पूरा किया गया है। इसमें किसी को भी दोषी करार नहीं दिया गया और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। कमेटी ने केवल दोनों कोचों को अलग-अलग जिलों में भेजने की सिफारिश की है।
जांच रिपोर्ट में वेटलिफ्टिंग व पावरलिफ्टिंग के दोनों कोच में आपस में सहमति नहीं बनने पर इन्हें अलग-अलग जिलाें में शिफ्टिंग की बात कही गई है। बता दें कि बीते 19 जून को वेटलिफ्टिंग व पावरलिफ्टिंग दोनों ही खेल के खिलाड़ी एक साथ शाम को स्टेडियम पहुंच गए। इसी दौरान पहले खिलाड़ियों और इसके बाद कोच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वेटलिफ्टर बेटे के बुलाने पर यातायात दरोगा भी वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में पावरलिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरएसओ आले हैदर ने बताया कि आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें विवादित दोनों कोचों को अलग-अलग जिलों में भेजने की सिफारिश की गई है।