{"_id":"61e1a2da9f2df039b01f52f9","slug":"ravi-kishan-rap-song-up-mein-sab-ba-yogi-adityanath-released-before-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि किशन का रैप सॉन्ग: यूपी में सब बा... सीएम योगी ने किया रिलीज, प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि किशन का रैप सॉन्ग: यूपी में सब बा... सीएम योगी ने किया रिलीज, प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया गया
Fri, 14 Jan 2022 09:50 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:50 PM IST
सार
गीत में कहा गया है- जे कब्बो ना रहल अब बा, यूपी में सब बा। इस गीत में फर्टिलाइजर, गोरखपुर एम्स, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी उपलब्धियों के साथ माफिया के खिलाफ कार्रवाई गरीबों को राशन जैसे सरकारी योजनाओं का भी जिक्र है।
विज्ञापन
सीएम योगी और रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन के बहुप्रतीक्षित भोजपुरी रैप सॉन्ग…यूपी में सब बा… को मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रिलीज किया। रवि किशन की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में इस गीत का वीडियो रिलीज किया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इसका टीजर और पोस्टर पहले से ही छाया हुआ है। इस गीत में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। ऐसे गीत के माध्यम से उसे लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि प्रदेश के बारे में बाहर के लोगों की धारणा बदल सके।
विज्ञापन
गीत में कहा गया है- जे कब्बो ना रहल अब बा, यूपी में सब बा। इस गीत में फर्टिलाइजर, गोरखपुर एम्स, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी उपलब्धियों के साथ माफिया के खिलाफ कार्रवाई गरीबों को राशन जैसे सरकारी योजनाओं का भी जिक्र है। अयोध्या राम मंदिर और काशी कॉरिडोर भी इस गीत का हिस्सा है। गायक रवि किशन भगवा धारण किए हुए अपने अंदाज में हर हर महादेव भी करते नजर आ रहे हैं। इसका संगीत बेहद कर्णप्रिय है। रवि किशन के प्रशंसक काफी समय से इस गीत का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार से यह सोशल मीडिया पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन