{"_id":"6aada6dd7b197daaa30a5445","slug":"rations-stolen-after-school-lock-broken-for-the-fourth-time-79-children-deprived-of-a-meal-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455325-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौथी बार स्कूल का ताला तोड़कर राशन चोरी, 79 बच्चों को नहीं मिला भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौथी बार स्कूल का ताला तोड़कर राशन चोरी, 79 बच्चों को नहीं मिला भोजन
Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की रसोई का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार रात चोर आटा, चावल, दाल, तेल समेत भोजन बनाने की अन्य सामग्री चुरा ले गए। राशन खत्म होने के कारण शुक्रवार को विद्यालय में उपस्थित 79 छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल सका। प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने एमडीएम विभाग लखनऊ को जीरो बटन दबाकर सूचना देने के साथ ही बेलघाट पुलिस को तहरीर दी है।
प्रधानाध्यापिका के अनुसार, विद्यालय में राशन चोरी की यह चौथी घटना है। जुलाई 2025 में पहली बार चोरों ने राशन स्टोर का ताला तोड़ा था लेकिन सामान नहीं ले जा सके। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। तीन अक्तूबर 2025 को स्टोर से राशन चोरी हुआ। इसके बाद 28 मई 2026 को भी स्टोर रूम से राशन चोरी किया गया। दोनों बार रसोई में बचा राशन होने से बच्चों के लिए भोजन बनाया गया था। लगातार चोरी के बाद विद्यालय प्रबंधन ने स्टोर का राशन हटाकर रसोई में रखना शुरू कर दिया था। इस बार चोरों ने रसोई का ही ताला तोड़ दिया और ड्रम में रखा पूरा राशन व भोजन बनाने की सामग्री उठा ले गए। इससे शुक्रवार को बच्चों के लिए भोजन बनाने को कुछ बचा ही नहीं।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पिछली दोनों चोरियों की लिखित सूचना भी बेलघाट पुलिस को दी गई थी। उनका आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा और अब रसोई को निशाना बनाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।